- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- कांग्रेस की रैली को...
उत्तर प्रदेश
कांग्रेस की रैली को बिगाड़ने की साजिश कर रही भाजपा : सचिन
Rani Sahu
2 Sep 2022 2:24 PM GMT

x
कांग्रेस की रैली को बिगाड़ने की साजिश कर रही भाजपा
अमरोहा, इनकम टैक्स विभाग ने कांग्रेस प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी को नोटिस देकर कार्यालय में पेश होकर संपत्ति ब्यौरा देने के लिए कहा है। इस पर शुक्रवार को सचिन चौधरी ने प्रेस वार्ता कर कहा कि इनकम टैक्स विभाग का नोटिस भिजवाना भाजपा सरकार का एक षड्यंत्र है। कांग्रेस पार्टी के संघर्षशील नेताओं को किसी भी तरीके से गिरफ्तार कर दिल्ली में होने वाली हल्ला बोल रैली को बिगाड़ने की साज़िश की जा रही है। नोटस से डर नहीं है, कोई भी जांच कर ले।
शुक्रवार को शहर में जोया रोड स्थित एक होटल में कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया के साथ प्रेव वार्ता की। उन्होंने कहा कि आय से अधिक संपत्ति होने के अंदेशा पर इनकम टैक्स ने उन्हें नोटिस दिया है। सचिन चौधरी ने कहा कि जो भी भाजपा की सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसको ईडी या इनकम टैक्स के जरिए परेशान किया जाता है। कहा कि उन्होंने सिर्फ चुनाव लड़ा है, न तो वह विधायक है और न ही सांसद। फिर किस लिए इनकम टैक्स द्वारा परेशान किया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के कितने विधायकों और सांसदों को इनकम टैक्स विभाग नोटिस जारी कर रहा है, जबकि इनकी आय सबसे अधिक बढ़ रही है। सचिन चौधरी ने कहा कि यह सिर्फ एक साजिश है। यह कांग्रेस पार्टी के संघर्षशील नेताओं को फंसाकर दिल्ली में होने वाली चार सितंबर की हल्ला बोल रैली को बिगाड़ने की कोशिश है। वहीं जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने कहा कि भाजपा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करने वालों की आवाज को दबाने की नाकाम कोशिश है।
अमृत विचार।

Rani Sahu
Next Story