- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नगर निगम सदन में...

x
पढ़े पूरी खबर
कानपुर नगर निगम के सदन की कार्यवाही के दौरान शनिवार को भाजपा के पार्षदों और सीतामऊ से सपा विधायक इरफान सोलंकी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। बजट पर चर्चा के दौरान बोलने के लिए उठे सोलंकी ने भाजपा के एक पार्षद के लिए अशोभनीय शब्दों का प्रयोग कर दिया। इस पर भाजपा पार्षद दल ने हंगामा करते हुए विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।
हंगामा बढ़ने पर महापौर प्रमिला पांडे ने मध्यस्थता का प्रयास किया लेकिन विधायक से उनकी भी नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ने पर महापौर ने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी। दरसल, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही उप सभापति कैलाश पांडे ने 13.75 अरब रुपए बजट का प्रस्ताव रखा। भाजपा पार्षदों ने बजट के पास होने का एलान कर दिया।
इस पर कांग्रेस पार्षद कमल शुक्ल बेबी ने बजट की कॉपी फाड़ कर फेंक दी। दोनो पक्षों में नोकझोक के बीच विवाद तब और बढ़ गया जब सपा विधायक इरफान सोलंकी ने एक पार्षद पर टिप्पड़ी कर दी। इसपर पार्षद नवीन पंडित सहित अन्य ने हंगामा कर दिया और कांग्रेस पार्षद कमल शुक्ल बेबी को सस्पेंड करने की मांग की। साथ ही विधायक के खिलाफ भी नारेबाजी करने लगे। इस बीच सपा विधायक अमिताभ वाजपई ने कहा कि विरोध का सबको हक है इसलिए चापलूसी बंद करो। जनता के विकास के लिए आए हैं। बैठने नहीं आए हैं।
कांग्रेस पार्षद बोले- हमारे बाप ने नहीं देखे इतने पैसे
कार्यवाही के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद कमल शुक्ल ने पार्षदों को एक-एक करोड़ का बजट देने की बात कही। उन्होंने कहा कि निगम का इतना बजट है कि हमारे बाप ने भी कभी इतने पैसे नहीं देखे। महापौर ने नाराजगी जताई और कहा कि भाषा का चयन सही रखें।
शहर की सभी दुकानों का किराया होगा कम
सदन में नवीन मार्केट की दुकानों का किराया कम करने का प्रस्ताव रखा गया था। कांग्रेस पार्षद सुहेल अहमद ने इस पर आपत्ति जताई तो महापौर ने कानपुर में नगर निगम की 2500 दुकानों का किराया कम करने की बात कही। इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया।

Kajal Dubey
Next Story