उत्तर प्रदेश

मैनपुरी उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह ने दाखिल किया नामाकंन

Rani Sahu
16 Nov 2022 9:23 AM GMT
मैनपुरी उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह ने दाखिल किया नामाकंन
x
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा पत्याशी रघुराज सिंह ने दखिल किया है। भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने अपना नामांकन करने के बाद कहा की वो नामांकन करने से पहले सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की समाधी स्थल पहुँच कर उनका आशीर्वाद लेकर आया हूँ और सैफई के सभी लोगों का आशीर्वाद लूंगा सभी मैनपुरी लोकसभा के मतदाता है।
सपा के गढ़ को लेकर रघुराज शाक्य ने कहा की गढ़ जनता ने बनाया सबसे बड़ी अदालत जनता की है जनता ने बड़े बड़े किले गिरा दिये और इस बार मैनपुरी की जनता और भाजपा के कार्यकर्त्ताओं का पूरा आशीर्वाद मिलेगा और इस बार मैनपुरी में कमल खिलेगा। आपको बता दे कि, सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेता डिंपल यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया था। वही आज भाजपा पत्याशी के रघुराज सिंह शाक्य ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है। रघुराज सिंह शाक्य इटावा के रहने वाले है।

सोर्स- जनभावन टाइम

Next Story