उत्तर प्रदेश

UP चुनाव की तैयारियों पर BJP का मंथन, लखनऊ में बड़ी बैठक

nidhi
1 Oct 2026 6:47 AM IST
UP चुनाव की तैयारियों पर BJP का मंथन, लखनऊ में बड़ी बैठक
x
BJP संगठन की बड़ी बैठक
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भाजपा की संगठनात्मक तैयारियों को लेकर आज, 1 अक्टूबर 2026, लखनऊ में अहम बैठक होने वाली है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े चार सह-प्रभारियों के साथ बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं के साथ भी चर्चा प्रस्तावित है।
विनोद तावड़े के साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को उत्तर प्रदेश में सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। संगठनात्मक स्तर पर काम के बंटवारे और अलग-अलग क्षेत्रों में जिम्मेदारियां तय करने पर चर्चा हो सकती है।
यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब भाजपा उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को सक्रिय करने में जुटी है। इसके बाद 3 और 4 अक्टूबर को मथुरा में भी पार्टी की दो दिवसीय संगठनात्मक बैठक प्रस्तावित है, जिसमें वरिष्ठ नेताओं और छह क्षेत्रों के प्रमुख पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।
Next Story