उत्तर प्रदेश

भाजपा और सपा ने मिलकर उत्तर प्रदेश में 144 दंगे करवाए: सतीश चन्द्र

Admin Delhi 1
20 Feb 2022 6:29 PM IST
भाजपा और सपा ने मिलकर उत्तर प्रदेश में 144 दंगे करवाए: सतीश चन्द्र
x

लखनऊ कैंट विधानसभा में बसपा महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हुए 144 दंगे भाजपा और सपा ने मिल कर कराये। दोनों पार्टी के मुखिया दिल्ली में मिलते हैं। सतीश चन्द्र मिश्रा ने कहा कि ये लोग झूठ बोलते हैं। झूठ बोलने में भाजपा सबसे आगे है। अब बुलडोजर की धमकी देते हैं, एनकाउंटर की धमकी देते हैं। उन्होंने कहा कि एक दिन का वक्त बचा है। जाकर लोगों से पूछिए, लखनऊ का विकास किसने किया है। सिर्फ और सिर्फ मायावती सरकार ने विकास किया है। मायावती ने कर्मचारी को वायदा किया कि हम सरकार में आते ही कमीशन बैठाएंगे और समस्या दूर करेंगे। पुरानी पेंशन को बहाल करेंगे। उन्होंने कहा कि अबकी बार कैंट का बेटा अनिल पाण्डेय खड़ा है, इसे जितायें। ये इसी विधानसभा का है, कही दूसरे विधानसभा क्षेत्र से भेजा नहीं गया है। आपको अपना आशीर्वाद दें, आज अभी तक जो बसपा को वोट पड़े है उसे आगे भी देते रहिये।

Next Story