उत्तर प्रदेश

उन्नाव में भाजपा और सपा समर्थक भिड़े; अल्लाह-हू-अकबर और जय श्रीराम के नारे लगे, हवाई फायरिंग भी हुई

Aariz Ahmed
23 Feb 2022 11:11 PM IST
उन्नाव में भाजपा और सपा समर्थक भिड़े; अल्लाह-हू-अकबर और जय श्रीराम के नारे लगे, हवाई फायरिंग भी हुई
x

यूपी विधानसभा के चौथे चरण में 9 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग खत्म हो चुकी है। अब तक 60.68% मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा 67.16% वोट वरुण गांधी की संसदीय सीट पीलीभीत में पड़े हैं। 65.54% के साथ लखीमपुर खीरी दूसरे नंबर पर है। सबसे कम 56.88% मतदान लखनऊ जिले में दर्ज किया गया है।

इधर, उन्नाव में सदर कोतवाली के करोवन गांव में जय श्रीराम कहने पर हंगामा हुआ है। भाजपा समर्थक दीपक सिंह ने वोट डालने के बाद 'जय श्री राम' का नारा लगाया। इसके जवाब में सपा समर्थकों ने 'अल्लाह हू अकबर' का नारा लगाया। इसके बाद दोनों गुट आपस में भिड़ गए। बूथ के बाहर कई राउंड फायरिंग हुई।

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। थाने पर हंगामा जारी है। भाजपा विधायक पंकज गुप्ता थाने पहुंचे हैं। उन्होंने सपा समर्थकों पर उन्माद फैलाने का आरोप लगाया है।

Next Story