- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur में डिप्टी सीएम...
उत्तर प्रदेश
Kanpur में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर अभद्र टिप्पणी पर भाजपा और ब्राह्मण संगठनों का विरोध
Tara Tandi
18 May 2025 7:57 PM IST

x
Kanpur कानपुर : बीते दिन सोशल मीडिया मंच एक्स पर समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के नाम के अकाउंट से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के विरुद्ध की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपाइयों व इससे जुड़े ब्राह्मण संगठन के लोगों में जबरदस्त रोष है। मामले में रविवार को भाजपा व सवर्ण आर्मी संगठन के पदाधिकारी समेत कार्यकर्ताओं ने सपा का पुतला फूंक और जमकर नारेबाजी की।
मालूम हो कि गत शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के नाम के हैंडल पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के विरुद्ध बेहद अशोभनीय शब्दों के इस्तेमाल को लेकर भाजपाइयों व ब्राह्मण संगठनों से जुड़े लोगों में जबरदस्त रोष बना हुआ है।
मामले को लेकर रविवार को जिला पंचायत सदस्य गोपाल दीक्षित व सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कस्बे में पिपरी रोड तिराहे के निकट जीटी रोड पर समाजवादी पार्टी का पुतला फूंककर जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान भाजपाइयों ने सपा के विरुद्ध नारेबाजी कर पार्टी प्रमुख से अपशब्दों के लिए माफी मांगे जाने की मांग की।
इस मौके पर अतुल दुबे मामा, मंडल महामंत्री प्रदीप पांडे, कार्तिकेय दीक्षित, वैभव सिंह राजावत, रिंकू बाजपेई, आशीष पांडे, उमाकांत तिवारी,मनीष पांडे ,नीरज द्विवेदी, सचिन तिवारी, हरिओम दीक्षित व पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
TagsKanpur डिप्टी सीएमब्रजेश पाठकअभद्र टिप्पणीभाजपा ब्राह्मण संगठनों विरोधKanpur Deputy CMBrajesh Pathakindecent remarksBJP Brahmin organizations protestजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





