उत्तर प्रदेश

बीच सड़क पर हवाई फायरिंग कर मनाया बर्थडे, 2 गिरफ्तार

jantaserishta.com
9 April 2022 12:50 PM IST
बीच सड़क पर हवाई फायरिंग कर मनाया बर्थडे, 2 गिरफ्तार
x
आगे की कार्रवाई जारी रहेगी.

लखनऊ: लखनऊ में बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान बीच सड़क पर फायरिंग के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिनकी गिरफ्तारी हुई है, उसमें फायरिंग करने वाला शख्स नीरज सिंह और बर्थडे ब्वॉय मनीष तिवारी शामिल है.

डीसीपी साउथ गोपाल चौधरी ने कहा कि इस मामले से जुड़े वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की जा रही है. मामला दर्ज किए जाने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है. पकड़े गए दोनों आरोपियों को कोर्ट के समझ पेश किया जाएगा और आगे की कार्रवाई जारी रहेगी.
बता दें कि वायरल वीडियो में फीनिक्स प्लासियो मॉल के पास दो दर्जन से अधिक रईसजादे बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट कर रहे थे. इस बर्थडे पार्टी के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. एमएलसी चुनाव से पहले राजधानी में इस तरह खुलेआम ताबड़तोड़ फायरिंग ने पुलिस के तमाम दावों की पोल खोल दी थी. इस पर विपक्ष भी योगी सरकार पर हमलावर हो गया था. अखिलेश ने ट्वीट करके लिखा था- 'भाजपा 2.0 के राज में, यूपी डूबा अपराध में'. आज का अपराधनामा.
वहीं, घटना के बाद सुशांत गोल्फ थाना अध्यक्ष ने बताया था कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और धारा 144 लागू होने के बाद आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है. हर्ष फायरिंग के तहत भी मुकदमा पंजीकृत किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story