- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bihar में यूजर आइडी...
उत्तर प्रदेश
Bihar में यूजर आइडी विवाद के कारण जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन लटके
Harrison
6 Jun 2025 4:01 PM IST

x
Bihar बिहार: में नई व्यवस्था के कारण लगभग बीस दिनों से जिले समेत राज्य में कहीं भी जन्म-मृत्यु का प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया गया है। प्रमाण पत्र बनवाने वाले लोगो को परेशानी हो रही है। ऐसी ही स्थिति राज्य के सभी जिलों की है। जन्म मृत्यु के हजारों आवेदन पेंडिंग हैं।
बिहार सरकार ने जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने की प्रक्रिया को पंचायत स्तर पर निर्गत करने की योजना बनाई है, लेकिन नई व्यवस्था के कारण लगभग बीस दिनों से जिले समेत राज्य में कहीं भी जन्म-मृत्यु का प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया गया है। जिससे ऐसे प्रमाण पत्र बनवाने वाले लोगो को परेशानी हो रही है। नई व्यवस्था के तहत 19 मई से प्रखंड या जिला से निर्गत होने वाले जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र का आईडी को निष्क्रिय कर दिया गया है। जिस कारण जिले के 14 प्रखंड की 226 पंचायतों में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन रहे है।
सूत्र बताते हैं कि ऐसी ही स्थिति राज्य के सभी जिलों की है। जिस कारण जन्म मृत्यु के हजारों आवेदन पेंडिंग हैं। मालूम हो कि सरकार ने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत के लिए पंचायत स्तर पर पंचायत सचिव को रजिस्ट्रार बनाया गया है। इससे ग्रामीणों को प्रखंड कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उन्हें अपने ही पंचायत सरकार भवन में यह सुविधा मिलेगी, लेकिन पंचायत सचिव का अभी तक यूजर आईडी नहीं मिली है।
Tagsबिहारयूजर आइडीविवाद के कारणजन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रआवेदन लटकेBiharUser IDdue to disputeBirth-Death Certificateapplication pendingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





