उत्तर प्रदेश

सगी बहनें निभा रहीं सीता-कैकेयी की भूमिका, रामलीला में दिखा पारिवारिक जुड़ाव

nidhi
20 Oct 2026 10:13 AM IST
सगी बहनें निभा रहीं सीता-कैकेयी की भूमिका, रामलीला में दिखा पारिवारिक जुड़ाव
x
तीस वर्षों से रामलीला से जुड़ा परिवार
अयोध्या: साहबगंज की रामलीला में पारिवारिक रिश्तों का खास रंग दिखाई दे रहा है। यहां सगी बहनें नैंसी और दिव्यांशी क्रमशः सीता और कैकेयी की भूमिका निभा रही हैं। नैंसी एक निजी विद्यालय में शिक्षिका हैं, जबकि दिव्यांशी कक्षा 11 की छात्रा हैं।
पिता और बेटे अलग-अलग भूमिकाओं में
विकास चंद्र गुप्ता परशुराम का अभिनय करते हैं। उनके बेटे लकी गुप्ता राम और आकाश गुप्ता मेघनाद की भूमिका में हैं। मिष्ठान निर्माण और बिक्री से जुड़ा यह परिवार करीब 30 वर्षों से रामलीला समिति में सक्रिय है।
भाइयों की भी भागीदारी
प्रमोद गौड़ दशरथ और उनके भाई मोनू गौड़ कुंभकर्ण का किरदार निभाते हैं। लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले कृष्ण गुप्ता के भाई भी मंचन में सहयोग करते हैं।
कलाकारों को मिलता है प्रशिक्षण
मंच संचालक दीपक पांडेय के अनुसार, विकास यादव और नीरज पाठक कलाकारों को प्रशिक्षण देने तथा संवाद संयोजन का काम करते हैं। वहीं, घनश्याम बछड़ा करीब 45 वर्षों से रावण की भूमिका निभा रहे हैं। उनका अट्टहास दर्शकों की तालियां बटोरता है।
Next Story