उत्तर प्रदेश

बाइक चोर गैंग का खुलासा, बरेली पुलिस ने 3 आरोपी को किया गिरफ्तार

Deepa Sahu
28 Nov 2021 11:19 PM IST
बाइक चोर गैंग का खुलासा, बरेली पुलिस ने 3 आरोपी को किया गिरफ्तार
x
जनपद बरेली की थाना भुता पुलिस ने रविवार को बाइक चोर गैंग पकड़ा है.

Bareilly: जनपद बरेली की थाना भुता पुलिस ने रविवार को बाइक चोर गैंग पकड़ा है. यह शहर के थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी कर मात्र 10 से 12 हजार रुपये में कबाड़ी को बेच देते थे. पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही चोरी की आठ बाइक भी बरामद की हैं. बाइक चोर गैंग से पूछताछ चल रही है. इनसे बड़े खुलासे होने की उम्मीद है.

शहर में काफी समय से बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिसके चलते पुलिस बाइक चोर गैंग की तलाश में जुटी थी. आखिरकार रविवार को पुलिस को कामयाबी मिली. बाइक चोर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. इनकी निशानदेही पर आठ चोरी की बाइक भी बरामद की हैं.पुलिस ने बताया कि सुनील, मुकेश और श्रीपाल निवासी गूंगा थाना भुता को गिरफ्तार किया गया है. इनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं.
इन लोगों ने कुछ समय पहले शहर के थाना कोतवाली, बारादरी और प्रेम नगर क्षेत्र से यह बाइक चोरी की थी. बाइक चोरों ने अपने शौक और खर्चे पूरे करने के लिए बाइक चोरी की बात कहीं है. पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है. इससे चोरी की बाइक खरीदने वाले कबाड़ी पर भी शिकंजा कसने की उम्मीद है. पुलिस ने बरामद चोरी की बाइक की आरटीओ ऑफिस से डिटेल मांगी है. यह डिटेल आने के बाद बाइक के मालिकों से सोमवार को संपर्क किया जाएगा जिससे उनकी चोरी की गई बाइक वापस की जा सके.
Next Story