- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बाइक चोरी गिरोह का...

x
बड़ा खुलासा
कासगंज। कासगंज में पुलिस और ATTF की टीम ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 15 चोरी की बाइक बरामद की है। तीनो चोर जनपद अलीगढ़, संभल और कासगंज के रहने वाले हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कोतवाली कासगंज पुलिस और ATTF की टीम ने कासगंज शहर के यूके गार्डन के पास से तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने तीन चोरी की बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वो बाइक चोरी करके कासगंज शहर के रेलवे के एक खंडर पड़े मकान में छिपा देते थे। बाद में मौका मिलते ही बाइक को बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर रेलवे के एक खंडर पड़े मकान से चोरी करके छिपाई गई 12 और अन्य बाइको को बरामद किया। आरोपियों के नाम मोहन,अमन और राहुल है। ये अलीगढ़, संभल और कासगंज के रहने वाले हैं। सभी कासगंज और अन्य जनपदों से बाइक चुराकर बेचने का काम करते थे।
Next Story