उत्तर प्रदेश

कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Admin4
27 Oct 2022 5:58 PM GMT
कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
x

बदायूं। कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र में पति के साथ शहर आ रही महिला को कार ने टक्कर मार दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए बरेली ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। उनके पति को चोट आई हैं। गुरुवार को महिला का पोस्टमार्टम कराया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के गांव आमगांव निवासी पुष्पा देवी (40) गुरुवार को अपने पति जगमोहन सिंह के साथ बाइक से कोतवाली सदर क्षेत्र में चक्कर वाली सड़क पर किसी काम से आ रही थीं। बदायूं-दातागंज रोड पर साई की तकिया के पास से ईको कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। चालक कार लेकर भाग गया।
सड़क दुर्घटना के बाद भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी। डायल 112 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल पुष्पा देवी को जिला अस्पताल लेकर गए। जहां पुष्पा देवी की हालत नाजुक होने पर बरेली रेफर कर दिया गया।
शहर से बाहर निकलते ही नवादा पेट्रोल पंप के पास महिला ने दम तोड़ दिया। जगमोहन सिंह ने पुलिस से शिकायत करके कार का नंबर नोट कराया है। गुरुवार की शाम पोस्टमार्टम हुआ। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हुई थी। तहरीर मिलने पर कार के नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
Admin4

Admin4

    Next Story