- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- दिनदहाड़े बाइक सवार...
दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को मारी गोली, दहशत में इलाके के लोग

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) जिले में रविवार को दिनदहाड़े एक व्यापारी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी. घायल अवस्था में व्यापारी को आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी से बदमाशों की पड़ताल शुरू कर दी है. सुबह अचानक हुए इस घटनाक्रम से अन्य व्यापारी भी दहशत में हैं. वहीं व्यापारी को गोली मारने की सूचना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि घायल व्यापारी की हालत खतरे से बाहर है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





