उत्तर प्रदेश

बाइक सवार बदमाशों ने चौकी के पास युवक पर की अंधाधुंध फायरिंग

Admindelhi1
20 May 2024 10:29 AM IST
बाइक सवार बदमाशों ने चौकी के पास युवक पर की अंधाधुंध फायरिंग
x
गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा

मेरठ: रोहटा क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. गोलियां चलते ही युवक जान बचाकर भागा. गोली युवक की गर्दन में लग गई. गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा. लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया. उसकी हालत गंभीर बताई गई है.

रोहटा पूठ चौकी के पास सागर परिवार के साथ रहता है. रात करीब नौ बजे उसके घर पर बाइक सवार बदमाश पहुंचे. बदमाशों ने सागर को आवाज लगाई. सागर के बाहर आते ही तीनों बदमाशों ने उस पर अंधाधुंध कई राउंड फायरिंग कर दी. गोली चलते ही वह घर की तरफ भागा. गोली उसकी गर्दन में लग गई. शोर होते ही तीनों बदमाश हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गए.

मकान के विवाद में भतीजे ने किया पथराव: लोहिया नगर क्षेत्र में जाकिर कॉलोनी निवासी मुस्तकीम का भतीजे के साथ मकान को लेकर विवाद चल रहा है. आरोप है कि भतीजों ने साथियों के साथ मिलकर मुस्तकीम के घर पथराव कर दिया. पथराव में मुस्तकीम व उसका 10 साल का बेटा जुनैद और 15 साल की बेटी जैनब घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा

Next Story