- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बाजार में शाॅपिंग करने...
उत्तर प्रदेश
बाजार में शाॅपिंग करने आई महिला से बाइक सवार बदमाश ने लूटा पर्स
Shantanu Roy
23 Oct 2022 4:01 PM GMT

x
बड़ी खबर
मेरठ। मोदीपुरम के पल्लवपुरम बाजार में खरीदारी करने आई महिला से बाइक सवार एक बदमाश ने पर्स लूट का प्रयास किया। शोर मचाने पर राहगीरों को आता देख बदमाश फरार हो गया। पीड़िता खरीदारी करने की बजाए अपने घर वापस चली गई। पल्लवपुरम निवासी एक महिला बाजार में त्यौहार के लिए खरीदारी करने गई थी। बताया जाता है कि महिला पैदल बाजार में पहुंचीए तभी बाइक सवार बदमाश महिला के बराबर में आ गया। जब तक महिला कुछ समझ पाती, तब तक बदमाश ने महिला के हाथ में लगे पर्स पर झपट्टा मार दिया। महिला की पर्स पर पकड़ मजबूत होने की वजह से पर्स बदमाश के हाथ में नहीं पहुंच सका। महिला ने साहस दिखाते हुए शोर मचा दिया। जिसके बाद कुछ राहगीर भी मौके की ओर बढ़े। तभी बदमाश तेज रफ्तार में हाईवे-58 की ओर फरार हो गया। महिला अपने घर पहुंची और परिजन को प्रकरण बताया। वहीं एसओ दिनेश प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
Next Story