उत्तर प्रदेश

पशु से टकराकर बाइक सवार बसपा नेता की हुई मौत

Admindelhi1
2 April 2024 8:55 AM IST
पशु से टकराकर बाइक सवार बसपा नेता की हुई मौत
x
इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज लखनऊ में मौत

फैजाबाद: पूराकलंदर थाना क्षेत्र के शांतीपुर मठिया गांव के पास बाइक सवार बसपा के जिला संगठन मंत्री सोनू पाण्डेय छुट्टा जानवर से टकराकर गंभीर घायल हो गये. जिनकी इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज लखनऊ में मौत हो गयी. पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अंजना गांव निवासी अवधेश पाण्डेय सोनू उम्र 35 वर्ष पुत्र नरसिंह नारायण पाण्डेय बहुजन समाज पार्टी के जिला संगठन मंत्री थे. सोनू पाण्डेय अपने बाइक से घर जा रहे थे. जैसे ही वह जमूरतगंज बिल्हरघाट मार्ग पर शांतीपुर मठिया गांव के पास पहुंचे. छुट्टा जानवर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया. जहां देररात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. लखनऊ में पोस्टमार्टम होने के बाद शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया. बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल,अयोध्या लोकसभा के बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सच्चिदानंद पांडेय, मिंटू दुबे, कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने शोक जताया.

, बसपा नेता दिलीप कुमार विमल, जिला पंचायत सदस्य देवता प्रसाद पटेल, दिनेश कुमार मिश्रा, सपा नेता पंकज पांडेय, अनिल यादव,चाणक्य परिषद के जिला अध्यक्ष सत्यदेव मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष वरुण चौधरी, राजेश पाठक समेत बड़ी संख्या में लोगो ने गांव पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया.

Next Story