- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सड़क हादसे में बाइक...
उत्तर प्रदेश
सड़क हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत, ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंदा
Rani Sahu
16 Oct 2022 8:17 AM GMT

x
बहराइच। जिले के हरदी थाना के गरेठी गुरुदत्तसिंह गांव के निकट बेलहा बहरौली तटबंध पर शनिवार रात 10 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार मामा भांजे को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु की। घटना के बाद परिजन में कोहराम मच गया। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
खैरीघाट थाना के बांसगढ़ी निवासी पृथ्वीराज लोधी (40) अपने भांजे हरदी थाना के गरेठी गुरुदत्तसिंह गांव निवासी राकेश (20) के साथ राजीचौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती अपनी बीमार मां रामराजी को खाना देने गए थे। दोनों देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। जब दोनों गरेठी गुरुदत्तसिंह गांव के निकट बेलहा बेहरौली तट पर पहुंचे। सामने से आ रही लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने ठोकर मार दी। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी।
सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह हमराही पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। विधिक कार्रवाई शुरु की गई। प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि मृतक पृथ्वीराज के भाई रामू की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की चालक ट्राली को छोड़कर ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। ट्राली को बरामद कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
सोर्स - अमृत विचार
Next Story