उत्तर प्रदेश

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत

Admin4
4 March 2023 9:38 AM GMT
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत
x
बरखेड़ा। हाईवे पर तेज रफ्तार एक बार फिर हादसे का सबब बनी। बाइक सवार चाचा भतीजे की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसा शुक्रवार देर शाम हुआ। बरखेडा बीसलपुर रोड पर ग्राम पतरसिया के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बरेली जनपद के थाना क्यूलडिया क्षेत्र के ग्राम अवदला के निवासी गंगाराम (60) पुत्र राजाराम और उनका भतीजा 42 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र ज्वालाप्रसाद की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद जानकारी जुटाई। यह पता चला कि गांव दिवाली आए थे। वहां से वापस अपने घर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Next Story