- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich : सड़क हादसे...
उत्तर प्रदेश
Bahraich : सड़क हादसे में बाइक सवार की गई जान, परिजनों में कोहराम
Tara Tandi
4 March 2025 1:12 PM IST

x
Bahraich बहराइच: यूपी के बहराइच जिले के बसंतपुर मोड़ के पास रात को बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकही निवासी प्रशांत मिश्रा (35) पुत्र कृष्ण चन्द्र मिश्रा रात को बाइक से निजी काम से जा रहे थे.
रात आठ बजे के आसपास थाना क्षेत्र के बसंतपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी. जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया. यहां सीएचसी में हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. जिला अस्पताल लाते समय युवक की मौत हो गई.
इमरजेंसी के डॉक्टर ने रात 10 बजे प्रशांत को मृत घोषित कर दिया. जिस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है. मामले की जांच की जा रही है. मालूम हो कि प्रशांत की शादी हो चुकी थी. दो बच्चे भी हैं. पत्नी और बच्चों के साथ माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है.
TagsBahraich सड़क हादसेबाइक सवारगई जानपरिजनों कोहरामBahraich road accidentbike rider diedfamily members in turmoilजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





