उत्तर प्रदेश

अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक घायल

Admin4
3 July 2023 1:26 PM GMT
अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक घायल
x
वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के कछवांरोड चौराहा स्थित पुलिस बूथ के सामने रविवार की देर रात अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार आयुष उपाध्याय (34) गंभीर रूप से घायल हो गया। वह कछवां थाना क्षेत्र के जमवारी गांव का निवासी है।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं पुलिस दुर्घटना करनेवाले वाहन पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
Next Story