- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अज्ञात वाहन की टक्कर...

x
असमोली। नखासा थाना क्षेत्र में मस्जिद के इमाम की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में इमाम की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर कुंदरकी विधायक जियाउर्रहमान बर्क ने रोते-बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाया।
असमोली थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर सोत निवासी हाफिज अकरम का 22 वर्षीय बेटा इकराम नखासा थाना क्षेत्र के गांव पल्था की मस्जिद में इमाम था। सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे इकराम पल्था से बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था।
संभल-जोया मार्ग पर सदीरनपुर बस स्टैंड के नजदीक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। इकराम को सड़क पर पड़ा देख लोगों ने आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने इकराम को मृत घोषित कर दिया।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story