उत्तर प्रदेश

बाइक सवार ने वृद्ध को मारी टक्कर, मौत

Admin4
28 Nov 2022 6:17 PM GMT
बाइक सवार ने वृद्ध को मारी टक्कर, मौत
x
बहराइच। चकिया मार्ग पर पैदल जा रहे वृद्ध को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रंजीतबोझा निवासी 75 वर्षीय सीताराम रैदास पुत्र बदलू रैदास रविवार शाम को दोदरा नाले के निकट स्थित सखुआ बाबा के स्थान पर जा रहे थे। वृद्ध पैदल चकिया जंगल जाने वाले मार्ग पर पहुंचा, तभी अज्ञात बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी।
जिससे वृद्ध घायल हो गया। आसपास के लोग उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रूपईडीहा ले जा रहे थे। तभी वृद्ध की रास्ते में मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Admin4

Admin4

    Next Story