उत्तर प्रदेश

ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत, एक घायल

Admin4
23 Sep 2023 8:03 AM GMT
ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत, एक घायल
x
अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के जमूरतगंज गंगौली मार्ग पर शांतिपुर गांव के पास गुरुवार रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी चौरे बाजार अंतर्गत अमित कुमार वर्मा पुत्र राम शंकर वर्मा निवासी जमोली पूराकलंदर के सराय चैमल गांव में अपने बहनोई प्रदीप वर्मा के घर आया था। गुरुवार रात विजय बहादुर पुत्र जानकी शरण निवासी सराय चैमल तिवारी का पुरवा के साथ बाइक से कर्मा चौराहा के लिए निकला था।
वापस होते समय जमुरतगंज की तरफ से जा रही एक ट्रक की चपेट में आ गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अमित कुमार वर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल विजय बहादुर का इलाज चल रहा है।
Next Story