उत्तर प्रदेश

दिवाली की छुट्टी पर घर जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, अस्पताल में हुए भर्ती

Rounak Dey
24 Oct 2022 7:20 AM GMT
दिवाली की छुट्टी  पर घर जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, अस्पताल में हुए भर्ती
x

बरेली। दिवाली के त्योहार पर अपने घर जा रहे मजदूरों की बाइक को ट्रक ने टक्कर ट्रक ने मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जिला सीतापुर के रहने वाले 28 वर्षीय रविंद्र ने बताया कि दिल्ली से दोस्त शैलेंद्र के साथ बाइक से दिवाली के त्योहार पर घर जा रहे थे। सुबह छह बजे के समय तेज रफ्तार ट्रक ने दिल्ली लखनऊ हाईवे पर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Rounak Dey

Rounak Dey

    Next Story