उत्तर प्रदेश

गन्ना लदी ट्राली से टकराई बाइक, दो घायल

Admin4
24 Jan 2023 7:25 AM GMT
गन्ना लदी ट्राली से टकराई बाइक, दो घायल
x
गोंडा। परसपुर करनैलगंज मार्ग पर भोंदूपुरवा गांव के समीप सोमवार की देर शाम एक बाइक गन्ना लदी ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।‌ दोनो को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवकों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
परसपुर थाने के उपनिरीक्षक जगतपति तिवारी ने बताया कि कटरा बाजार थाना क्षेत्र के भदैया गांव के रहने वाले रामायण (50) व मथुरा (40) किसी काम से परसपुर गए थे। देर शाम दोनो बाइक से वापस लौट रहे थे। वह भोंदूपुरवा गांव के समीप पहुंचे थे कि आगे जा रही गन्ना लदी ट्राली को देख नहीं सके और पीछे से ट्राली में घुस गए।‌
इस हादसे में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से डॉक्टर ने दोनों की हालत को गंभीर बताते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है। अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉ लवकेश शुक्ला ने बताया कि दोनों लोगों की हालत बेहद नाजुक थी इसलिए उन्हे जिला चिकित्सालय के भेजा गया है।
Admin4

Admin4

    Next Story