उत्तर प्रदेश

अन्ना से टकरा गिरी बाइक, मां की हुई मौत

Admin Delhi 1
27 May 2023 6:00 PM IST
अन्ना से टकरा गिरी बाइक, मां की हुई मौत
x

झाँसी न्यूज़: गुरसरांय थाना क्षेत्रान्तर्गत मऊरानीपुर सड़क पर आटा मील के पास तेज रफ्तार बाइक अन्ना मवेशी से टकराकर गिर गई. जिससे बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया.

गांव आमली निवासी संतोषी (55) पत्नी सूरज प्रसाद बीमार थी. वह अपने बेटे कान्हा के साथ गुरसरांय से इलाज कराने आई थी. शाम करीब पांच बजे दोनों घर वापस जा रहे थे. जैसे ही वह बाइक लेकर मऊरानीपुर सड़क पर एक आटा मील के पास पहुंचा, तभी अचानक एक मवेशी आ गया. रफ्तार अधिक होने की वजह से उसका संतुलन बिगड़ गया. बाइक लहराते हुए मवेशी से टकराकर पलट गई. जिससे पीछे बैठी संतोषी उछलकर दूर गिर गई और घिसटती चली गई. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कान्हा घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं राहगीरों की मदद से घायल को अस्पताल भिजवाया गया है. गुरसरांय थाना प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. बताया कि किसी जानवर से बाइक टकराई है.

परिवार में कोहराम मचा

हादसे में अधेड़ महिला की हुई मौत की खबर जैसे ही गांव आमली पहुंची तो परिजन फूट-फूटकर रो पड़े. आनन-फानन में वह घटना स्थल की तरफ दौड़े. लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी. ग्रामीणों ने बताया कि मां-बेटा दोनों इलाज कराने गुरसरांय आए थे. पता नहीं था कि संतोष अब लौटकर नहीं आएगी.

Next Story