- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bijnor: बारिश से पुल...
उत्तर प्रदेश
Bijnor: बारिश से पुल पर भरा पानी, लोगों की आवाजाही प्रभावित
Admindelhi1
20 Jun 2025 11:04 AM IST

x
राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
बिजनौर: जिले के थाना शेरकोट क्षेत्र के हरेवली बाजार पुल की हालत बारिश के बाद बदहाल हो गई है। भारी बारिश के चलते पुल की सड़क पर लगभग दो फीट तक पानी भर गया है, जिससे यह सड़क तालाब में तब्दील हो गई है।
स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी भर जाने के कारण राहगीरों को पुल की पतली पालट से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे उनकी जान जोखिम में पड़ गई है।
बताया जा रहा है कि यह पुल दो दर्जन से अधिक गांवों को आपस में जोड़ता है, ऐसे में ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि लगातार जलभराव और भारी दबाव के कारण पुल क्षतिग्रस्त भी हो सकता है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी निकासी की व्यवस्था की जाए और पुल की स्थिति का परीक्षण कर उसे दुरुस्त कराया जाए, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके।
Tagsबिजनौरबारिशपुलभरा पानीलोगोंआवाजाहीप्रभावितbijnorrainbridgefilled with waterpeoplemovementaffectedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भा ख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





