उत्तर प्रदेश

Bijnor: अज्ञात वाहन ने भट्ठा मजदूर को मारा, हंगामा मचा

Admindelhi1
4 Jun 2025 11:57 AM IST
Bijnor: अज्ञात वाहन ने भट्ठा मजदूर को मारा, हंगामा मचा
x
ग्रामीणों ने घंटों किया हाईवे जाम

बिजनौर: ईट के भट्टे पर जा रहें मजदूर की उस समय दर्दनाक मौत हो गई जब कोई अज्ञात वाहन उसे जोरदार टक्कर मार गया | परिजनों व आसपास के लोगों ने घटनास्थल पर नहटौर नूरपुर हाइवे पर घण्टों जाम लगाते हुए दोषी की गिरफ्तारी की मांग की, मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह भीड़ को शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया |

घटना बुधवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे की है। जब अवनीश 25 वर्ष पुत्र छुट्टन निवासी ग्राम सिजौली थाना नहटौर ईट भट्टे पर मजदूरी करने जा रहा था जहां वह भैसा बुग्गी पर पथी ईंटों की ढुलाई करता था | सड़क पर जाते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई | गांव में जानकारी होने पर परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दोषी की गिरफ्तारी करने की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया, स्थिति बेकाबू होते देख नहटौर थाने के अलावा हल्दौर, धामपुर आदि थानों से पुलिस बल बुलाया गया इस बीच सड़क पर वाहनों का जाम लग गया लगभग दो ढाई घंटे तक जाम लगा रहा अधिकारियों द्वारा काफी समझाने व शीघ्र कार्रवाई करने के बाद जाम हटाया जा सका तब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा |

Next Story