- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bijnor : कर्ज से तंग...

x
Bijnor बिजनौर। छह लाख रुपये कर्ज की देनदारी से परेशान एक परिवार के चार सदस्यों ने बुधवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे मां और बेटी की मौत हो गई जबकि पिता और छोटी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि थाना नूरपुर के कंडेरा गांव में बुधवार रात पुखराज (46), उसकी पत्नी रमेशिया (41), बड़ी बेटी अनीता (19) और छोटी बेटी सुनीता (17) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्होंने बताया कि रमेशिया और अनीता की मौत हो गई, जबकि पुखराज और सुनीता को इलाज के लिए मेरठ भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार पुखराज पर छह लाख रुपये का कर्ज था जिसे लेकर देनदारों के दबाव से परिवार परेशान रहता था। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
TagsBijnor कर्जतंग आकर खाया जहरBijnorfed up with debthe ate poisonजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





