- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bijnor: ट्रक की टक्कर...
उत्तर प्रदेश
Bijnor: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार एक कांवड़िये की मौत ,16 घायल
Tara Tandi
7 Aug 2024 11:46 AM IST
x
Bijnor बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बुधवार तड़के एक ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार एक कांवड़िये की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार झा ने बताया कि गंगाजल लेने के लिए मुरादाबाद के हरसैनपुर से हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को कोतवाली देहात क्षेत्र में हिंदूपुर के पास तड़के लगभग पांच बजे एक ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
झा के अनुसार, ट्रक की टक्कर से ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार 17 कांवड़िये घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायल कांवड़ियों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां संतोष चौहान नामक कांवड़िये ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। झा के मुताबिक, बाकी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और झारखंड के कोडरमा निवासी आरोपी ट्रक चालक सुनील को हिरासत में ले लिया गया है।
TagsBijnor ट्रक टक्करट्रैक्टर-ट्रॉली सवारएक कांवड़िये मौत16 घायलBijnor truck collisiontractor-trolley riderone Kanwariya died16 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





