- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bijnor: हाईटेंशन लाइन...
उत्तर प्रदेश
Bijnor: हाईटेंशन लाइन के कारण नर तेंदुए की दर्दनाक मौत
Admindelhi1
12 Aug 2025 11:53 AM IST

x
बिजनौर: वन्यजीवों और मानव बस्तियों के बीच बढ़ रहें संपर्क का एक और उदाहरण चांदपुर के ग्राम बिराल में सामने आया है, जहां एक नर तेंदुए की मौत हाई टेंशन बिजली लाइन से करंट लगने के कारण हो गई। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने नहर के पास पीपल के पेड़ के नीचे तेंदुए का शव देखा।
चांदपुर वन क्षेत्र अधिकारी दुष्यंत सिंह के अनुसार, मृत तेंदुए की उम्र लगभग तीन वर्ष है और प्राथमिक जांच में करंट से मौत की आशंका है। जिस पेड़ के नीचे शव मिला, उस पर 11,000 वोल्ट की लाइन गुजर रही थी। संभावना है कि तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा और बिजली की चपेट में आ गया।
वन्यजीव विशेषज्ञ मानते हैं कि बिजली लाइनों के नजदीक वन्यजीवों की आवाजाही जानलेवा साबित हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
Tagsबिजनौरहाईटेंशन लाइननर तेंदुएदर्दनाक मौतBijnorhigh tension linemale leopardpainful deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





