- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bijnor: रिटायर्ड दरोगा...
Bijnor: रिटायर्ड दरोगा की बेटी को पति ने फोन पर दिया तलाक

बिजनौर: जनपद बिजनौर के थाना शेरकोट के मोहल्ला नौंधना में एक गंभीर घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। रिटायर्ड दरोगा की बेटी ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने फोन पर तीन तलाक देकर उसे तलाक दे दिया है। पीड़िता ने बताया कि ससुराल वाले लगातार मारपीट करते थे और उसके देवर ने उसके साथ ज्यादती की है।
गर्भवती महिला के साथ हुए अत्याचार की हद तब पार हो गई जब नन्द ने उसके पेट पर लात मारी, जिससे गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। इस घटना के बाद शेरकोट थाने में पीड़िता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हालांकि, पीड़िता का आरोप है कि अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता महिला अपने परिवार के साथ रो-रो कर बेहाल है और न्याय की गुहार लगा रही है।
यह घटना नूरपुर के मोहल्ला रामनगर में रहने वाली महिला की शादी से जुड़ी है, जो वर्तमान में शेरकोट थाना क्षेत्र के नौंधना मोहल्ला की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





