उत्तर प्रदेश

Bijnor: 2.92 करोड़ की लागत से बनेगा होमगार्ड भवन, मंत्री करेंगे शिलान्यास

Admindelhi1
26 Jun 2025 7:57 PM IST
Bijnor: 2.92 करोड़ की लागत से बनेगा होमगार्ड भवन, मंत्री करेंगे शिलान्यास
x

बिजनौर: ज़िले के होमगार्ड विभाग को जल्द ही अपना स्थायी भवन मिलने जा रहा है। 28 जून को होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति भवन निर्माण का शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी जिला होमगार्ड कमांडेड वेदपाल चपराना ने दी।

उन्होंने बताया कि करीब दो करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से नया भवन तैयार किया जाएगा। इसके लिए 67 लाख 23 हजार रुपये की धनराशि शासन से स्वीकृत हो चुकी है, जिससे निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ होगा।

1963 से किराए पर चल रहा है कार्यालय

गौरतलब है कि वर्ष 1963 से जिला होमगार्ड कार्यालय कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत भवन में किराए की बिल्डिंग में संचालित हो रहा है, जिसका मासिक किराया मात्र 1750 रुपये है। विभाग को वर्षों से अपने भवन की प्रतीक्षा थी।

जमीन का इंतज़ार भी हुआ खत्म

वेदपाल चपराना ने बताया कि लंबे समय से भवन के लिए जमीन की तलाश की जा रही थी। वर्ष 2023 में नूरपुर मार्ग स्थित कृष्णा कॉलेज के पास लगभग 25.55 मीटर (करीब पौने तीन बीघा) भूमि विभाग को आवंटित कर दी गई थी, जिस पर अब निर्माण होगा।

विभाग के लिए नया अध्याय

स्थायी भवन की उपलब्धता से विभाग को न केवल बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि प्रशासनिक कार्यों में भी सुगमता आएगी। इससे होमगार्डों के प्रशिक्षण, तैनाती और प्रशासनिक कामकाज के संचालन में भी गुणवत्ता आएगी।

Next Story