- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bijnor: चलते ट्रक की...
Bijnor: चलते ट्रक की चपेट में आई बच्ची, मौके पर ही तोड़ा दम

बिजनौर: तीव्र गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई । बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ट्रक चालक मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब 5 बजे बच्ची के परिजन बच्ची को गोद में लेकर दरियापुर ब्लड बैंक के सामने से जा रहे थे तभी तीव्र गति से आ रहे ट्रक ने बच्ची के पिता के जोरदार टक्कर मार दी। बच्ची पिता की गोद से गिरकर ट्रक के नीचे आ गई जिससे मौके पर ही 5 वर्षीय मासूम बच्ची दिग्याशा की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बच्ची के पिता सहदेव माता अर्चना देवी व मामा राहुल हरिद्वार से गंगा स्नान करके आते हुए नजीबाबाद उतर गए। दरियापुर ब्लडबैंक के समीप बच्ची को गोद में लेकर खड़े थे तथा सयालीपुर कोटला जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहे थे तभी तीव्र गति से आ रहे ट्रक ने बच्ची के पिता सहदेव के टक्कर मार दी जिससे बच्ची पिता की गोद से गिरकर ट्रक के नीचे आ गई बच्ची की दर्दनाक मौत से परिजनों ने चीख पुकार मचा दी । ट्रक चालक मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर जाम खुलवाया । समाचार लिखे जाने तक परिजन रोते बिलखते मौके पर मौजूद रहे ।





