- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bijnor : जमीन के...
उत्तर प्रदेश
Bijnor : जमीन के टुकड़े की खातिर छोटे भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला
Saba Naaz
9 July 2025 8:33 PM IST

x
Uttar Pradesh उत्तरप्रदेश : जलीलपुर क्षेत्र के गांव भोगपुर में जमीन के विवाद को लेकर बड़े भाई मदन ने छोटे भाई कमल (48) की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। गांव भोगपुर में स्वर्गीय रामपाल सिंह का मकान है। मकान में उनका बड़ा बेटा मदन सिंह अपने परिवार व छोटे भाई कमल तथा मां के साथ रहता है। मदन के एक बेटा व एक बेटी है। मदन के एक भाई की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।
बुधवार दोपहर बड़े भाई मदन की छोटे भाई कमल से संपत्ति के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि मदन ने कमल पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि एक माह पूर्व पिता की मौत के बाद हुए खर्च को लेकर विवाद चल रहा था। कमल की शादी नहीं हुई थी और वह अपनी जमीन का कुछ हिस्सा बेचना चाहता था। कमल की मौत पर बेबस मां का रो-रोकर बुरा हाल था।
Tagsबिजनोरजमीनकुल्हाड़ीbijnorgroundaxeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





