- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bijnor: शराब पीने से...
Bijnor: शराब पीने से रोकने पर पिता ने बेटे को चाकू से गोदा

बिजनौर: होली के दिन एक दर्दनाक घटना में पिता ने अपने ही बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया, जिससे त्योहार का माहौल मातम में तब्दील हो गया। सूचना मिलते ही सीओ राजेश सोनकी मौके पर पहुंचे, और पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया।
घटना तहसील नूरपुर के गांव ढोलागढ़ की है। 28 वर्षीय राहुल ने अपने पिता विनोद कुमार को होली के दिन शराब पीने और घर से बाहर न निकलने की सलाह दी थी। लेकिन नशे में धुत विनोद कुमार को यह बात नागवार गुजरी। जब राहुल ने समझाने की कोशिश की कि त्योहार के दिन शराब पीकर बाहर जाने से झगड़ा हो सकता है, तो गुस्से में आकर विनोद ने चाकू उठाकर अपने बेटे के सीने में घोंप दिया।
अस्पताल में तोड़ा दम
गंभीर रूप से घायल राहुल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी विनोद कुमार शराब के नशे में अक्सर घर में विवाद करता था। ग्रामीणों ने भी बताया कि वह आए दिन झगड़ा करता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।





