उत्तर प्रदेश

Bijnor: गंगा एक्सप्रेसवे को जिले से जोड़ने की मांग तेज

Admindelhi1
26 Feb 2025 8:46 AM IST
Bijnor: गंगा एक्सप्रेसवे को जिले से जोड़ने की मांग तेज
x
"सपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन"

बिजनौर: बिजनौर में गंगा एक्सप्रेसवे को शामिल किए जाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। कई राजनीतिक दल और सामाजिक संगठनों ने इसे जिले से जोड़ने की वकालत की है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी जसजीत कौर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि बिजनौर महात्मा विदुर और महाराजा भरत की जन्मस्थली होने के साथ-साथ मां गंगा का प्रवेश द्वार भी है। गंगा नदी का सबसे लंबा प्रवाह—115 किलोमीटर—जनपद बिजनौर से होकर गुजरता है। इसके बावजूद गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर से न जोड़ने से जिले का विकास प्रभावित होगा और यहां की जनता के साथ सौतेला व्यवहार होगा। समाजवादी पार्टी ने इसे जनहित का मुद्दा बताते हुए गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर से जोड़ने की मांग की।

इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. रमेश तोमर, फाउंडर मेंबर डॉ. रहमान, डॉ. इरफान मलिक, सतपाल सिंह, महिला सभा की जिला अध्यक्ष प्रभा चौधरी, अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष पंकज बिश्नोई एडवोकेट, पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष बीके कश्यप, नगर अध्यक्ष मोहम्मद काशिफ खान, श्लोक पवार, राधा सैनी, प्रवक्ता पप्पू अखलाक, व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष राजेश गोयल व सुरेंद्र वाल्मीकि समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story