उत्तर प्रदेश

Bijnor: दम्पति ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Tara Tandi
17 Feb 2025 3:51 PM IST
Bijnor: दम्पति ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
x
Bijnor बिजनौर। बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पीपला जागीर में एक शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान सौरभ और खुशबू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले दो साल से प्रेम संबंध थे। हाल ही में दोनों हरिद्वार से अपने गांव लौटे थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
मृतकों की पहचान 28 वर्षीय सौरभ और खुशबू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सौरभ दो बच्चों का पिता था और हरिद्वार के रोशनाबाद में काम करता था, जहां खुशबू का परिवार भी रहता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार रात दोनों गांव में एक भट्टे के पास बेहोश मिले। उन्हें तुरंतअस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों ने आत्महत्या क्यों की?
Next Story