- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bijnor: सरेआम दंपति पर...
उत्तर प्रदेश
Bijnor: सरेआम दंपति पर हमला, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
Tara Tandi
4 April 2025 4:02 PM IST

x
Bijnor बिजनौर : थाना शिवाला कला क्षेत्र के गांव रतनगढ़ में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब चार अज्ञात बदमाशों ने खेत में काम कर रहे एक दंपति पर हमला कर दिया हमलावर लाठी-डंडों और तमंचों से लैस थे.
पीड़िता जावित्री देवी के अनुसार, वह अपने पति अनिल कुमार के साथ सुबह करीब 10:30 बजे खेत में गन्ना छील रही थीं, तभी चार लोग वहां पहुंचे और अनिल कुमार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. जब जावित्री देवी ने उन्हें बचाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की.
इस हमले में अनिल कुमार को गंभीर चोटें आई हैं. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दे गए. पीड़ित परिवार ने थाना शिवाला कला पुलिस को तहरीर देकर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
TagsBijnor सरेआम दंपति हमलाकानून-व्यवस्थाउठे सवालBijnor Couple attacked in publiclaw and orderquestions raisedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





