उत्तर प्रदेश

Bijnor: दिनदहाड़े हुई भावना शर्मा की हत्या, शादी से पहले पुराना परिचित बना हत्यारा

Admindelhi1
21 April 2025 3:51 PM IST
Bijnor: दिनदहाड़े हुई भावना शर्मा की हत्या, शादी से पहले पुराना परिचित बना हत्यारा
x
"शादी से 10 दिन पहले दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या"

बिजनौर: बिजनौर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती की उसकी शादी से महज 10 दिन पहले सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। भावना शर्मा उर्फ नीशू (25) अपने पिता और छोटी बहन के साथ शादी का सामान खरीदने जा रही थी, तभी शिवांक त्यागी नामक युवक ने राह में घात लगाकर उस पर हमला कर दिया।

घटना हीमपुर मानक उर्फ बढ़ापुर के पास की है, जहां जैसे ही भावना की बाइक पहुंची, पहले से मौजूद आरोपी ने करीब से गोली मार दी। गोली लगते ही भावना मौके पर गिर पड़ी। पिता वेद प्रकाश शर्मा और बहन आकांक्षा ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी शिवांक त्यागी ने वारदात के कुछ समय बाद खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह और भावना बचपन से साथ पढ़े थे और उनके बीच प्रेम संबंध थे। लेकिन भावना के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे और उसकी शादी 1 मई को नूरपुर निवासी युवक से तय कर दी गई थी। इसी बात से नाराज होकर शिवांक ने यह खौफनाक कदम उठाया।

परिवार का आरोप: मृतका के भाई का कहना है कि शिवांक काफी समय से भावना को परेशान कर रहा था। पहले भी इस संबंध में पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन पंचायत के जरिए समझौता करवा दिया गया था। अब युवक ने बहन की जान ले ली।

एसपी सिटी संजीव वाजपेई ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Next Story