उत्तर प्रदेश

बिहार : मुस्लिम युवती मंदिर में रचाई शादी, युवती ने कहा हिंदू धर्म में महिलाओं का सम्मान

Tara Tandi
6 Sep 2023 11:02 AM GMT
बिहार :  मुस्लिम युवती मंदिर में रचाई शादी, युवती ने  कहा हिंदू धर्म में महिलाओं का सम्मान
x
एक प्रेमी जोड़े ने मंदिर में ब्याह रचाया। युवती ने अपना नाम बदल लिया। थाना मानपुर के पकरिया गांव निवासी रामू का गांव की ही शीबा से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के अलग-अलग समुदाय के होने के कारण परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे।
धर्म की परवाह किए बिना दोनों मंगलवार को खैराबाद के भुइयां ताली तीर्थ स्थल पर पहुंचे और बंगलामुखी मां मंदिर में जाकर हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की। तीर्थस्थल पर मौजूद महिलाओं ने विवाह गीत भी गाए। पुजारी ने विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया। शीबा ने अपना नाम बदलकर राधिका रख लिया।
उसने कहा कि हिंदू धर्म में महिलाओं का सम्मान है। यहां महिलाओं को किसी कुरीति का सामना नहीं करना पड़ता है। एसओ मानपुर अरविंद कटियार ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवाह की जानकारी उन्हें नहीं है।
Next Story