उत्तर प्रदेश

रात में बड़ा कांड

Sonam
23 July 2023 9:13 AM GMT
रात में बड़ा कांड
x

आगरा के राजनगर में पति की बेवफाई से तंग आकर नवविवाहिता ने शुक्रवार रात फंदे से लटककर जान दे दी। परिजन का आरोप है कि पति के दूसरी युवती से प्रेम संबंध थे। कई बार पंचायत के बाद भी आशिकी नहीं छोड़ने से बेटी अवसाद में चली गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

एक साल पहले हुई थी शादी

एटा के कस्बा मलावन निवासी सूरज पाल ने बताया कि उन्होंने अपनी भतीजी रूबी की शादी एक साल पहले जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के राजनगर में राहुल के साथ की थी। वह मजदूरी करता है। शादी के बाद कुछ दिनों तक सब ठीक चला। इसके बाद राहुल किसी अन्य युवती से फोन पर बातें करने लगा। रूबी को शक हुआ तो उसने पति के मोबाइल में फेसबुक और कॉल डिटेल चेक की। राहुल के फोन में एक युवती के साथ वाले कई फोटो थे। पंचायत होने पर राहुल ने आगे से ऐसा न होने का वादा किया था। शुक्रवार रात करीब 12 बजे ससुराल से फोन आया कि रूबी की मौत हो गई है।

हत्या का लगाया आरोप

सूरज पाल का आरोप है कि रूबी की उसके पति राहुल और ससुराल वालों ने हत्या की है। लोहामंडी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। केस दर्ज कर लिया गया है।

Sonam

Sonam

    Next Story