उत्तर प्रदेश

मनरेगा मजदूरों को लेकर बड़ी राहत, 213 रुपये प्रतिदिन की बढ़ी मजदूरी

Kunti Dhruw
3 April 2022 6:52 PM GMT
मनरेगा मजदूरों को लेकर बड़ी राहत, 213 रुपये प्रतिदिन की बढ़ी मजदूरी
x
भारत सरकार ने 2022-23 के लिए मनरेगा मजदूरों की राज्यवार मजदूरी दरें तय कर दी है।

भारत सरकार ने 2022-23 के लिए मनरेगा मजदूरों की राज्यवार मजदूरी दरें तय कर दी है। उत्तर प्रदेश में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी में इस वर्ष के लिए नौ रुपये की बढ़ोतरी की गई है। प्रदेश में मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों को अब 204 रुपये की जगह 213 रुपये मिलेंगे। अपर आयुक्त मनरेगा योगेश कुमार ने यह जानकारी दी है।

गौरतलब है कि प्रदेश में मनरेगा जॉब कार्ड धारकों की तादाद 1.36 करोड़ है। इस समय करीब ढाई से तीन लाख मजदूर प्रतिदिन काम कर रहे हैं। कुछ दिनों बाद नये वित्तीय वर्ष के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के काम जैसे-जैसे बढ़ेंगे, काम करने वाले मजदूरों की संख्या लगातार बढ़ती जाएगी। कोरोना के दौरान जब दूसरे प्रदेशों से लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूर अपने गांवों को लौटे थे, उस समय मनरेगा ही उनके रोजगार का प्रमुख साधन बना था। प्रतिदिन 40 से 60 लाख तक मजदूर मनरेगा के तहत काम करते रहे थे।
Next Story