उत्तर प्रदेश

यूपी की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर: आप सांसद संजय सिंह सपा कार्यालय पहुंचे, अखिलेश यादव से की मुलाकात

jantaserishta.com
3 July 2021 1:15 PM IST
यूपी की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर: आप सांसद संजय सिंह सपा कार्यालय पहुंचे, अखिलेश यादव से की मुलाकात
x

उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियों के बीच आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से जनेश्वर मिश्रा ट्रस्ट ऑफिस में मुलाकात की. दोनों के बीच बैठक जारी है. आम आदमी पार्टी का कहना है कि वह अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन की बधाई देने वहां पहुंचे हैं.

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दोनों नेताओं की इस बैठक को अहम माना जा रहा है और साथ ही कई कयास लगाए जा रहे हैं. आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी सियासी सक्रियता बढ़ाने में लगातार जुटी हुई है. किसान आंदोलन से लेकर राम मंदिर के मसले पर आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था. हाल ही में उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, चुनाव आते ही अम्बेडकर जी और राष्ट्रपति जी दोनों भाजपा को याद आ गए लेकिन श्री राम जन्म भूमि के शिलान्यास में राष्ट्रपति जी क्यों नहीं याद आये?
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story