- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उज्जैन के महाकालेश्वर...
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से बड़ी खबर, लोग हैरान

उज्जैन: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के निःशुल्क तिलक रक्षा काउंटर पर शनिवार को मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने रक्षा सूत्र बांधने वाले मंदिर कर्मचारियों को दान राशि से पैसे चुराते रंगे हाथ पकड़ा। मंदिर प्रशासक को सूचना मिली थी कि तिलक और रक्षा सूत्र काउंटर पर जो मंदिर कर्मचारी बैठे हैं, वे दान राशि से पैसे चुरा कर जेब और झोले में रख रहे हैं। सूचना मिलते ही मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ और सह प्रशासक मूलचंद जूनवाल चुपके से वहां पहुंचे और मंदिर कर्मचारियों को जेब में पैसे रखते हुए रंगे हाथ पकड़ा। दोनों कर्मचारियों की जेब और झोले की तलाशी लेने पर करीब 1400 रुपये बरामद हुए। मंदिर प्रशासक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों कर्मचारियों को वहां से हटा दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





