उत्तर प्रदेश

लखनऊ से बहुत बड़ी खबर, आंतकी की सूचना के बाद पुलिस और ATS ने इलाके को घेरा, आसपास के घरों को भी खाली कराया गया, देखें वीडियो

jantaserishta.com
11 July 2021 1:03 PM IST
लखनऊ से बहुत बड़ी खबर, आंतकी की सूचना के बाद पुलिस और ATS ने इलाके को घेरा, आसपास के घरों को भी खाली कराया गया, देखें वीडियो
x

Lucknow News: लखनऊ में एटीएस कार्रवाई कर रही है। यहां पर एक आतंकी के छिपे होने की खबर है। यूपी एटीएस ने आसपास के मकानों को खाली करवाया है। लखनऊ के दुबग्गा चौराहे के पास एक घर में आतंकी के छिपे होने की खबर है।

अपडेट

राजधानी लखनऊ के दुबग्गा के सीतेबिहार कॉलोनी में एटीएस ने छापा मारा है। एटीएस को यहां पर संदिग्ध आतंकवादी छुपे होने की जानकारी मिली थी।
एटीएस को काकोरी थाना क्षेत्र के दुबग्गा स्थित एक घर मे संदिग्ध लोगों के छिपे होने की सूचना मिली। मामले की पड़ताल के लिए एटीएस की टीम ने छापेमारी की है।
टीम घर के अंदर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। एटीएस की टीम के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है। मामले में एक को हिरासत में लिया गया है। प्रेशर कुकर बम बरामद होने की सूचना है।
मिली जानकारी के अनुसार, एटीएस ने मलिहाबाद निवासी शाहिद के गैराज पर छापा मारा है। घर के अंदर वसीम नाम का युवक मौजूद है।






jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story