उत्तर प्रदेश

राज्यपाल की सुरक्षा में बड़ी चूक

Harrison
29 July 2023 11:16 AM GMT
राज्यपाल की सुरक्षा में बड़ी चूक
x
नोएडा: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के नोएडा पहुंचे थे। जहां पर उसके काफिले में एक ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो घुस गई। उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों को संदेह हुआ तो पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि चालक नशे की हालत में था। इस मामले में पुलिस ने नोएडा के मूल निवासी गौतम सोलंगी और मोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया था।
वहीं नोएडा पुलिस ने बताया ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो कार गवर्नर के काफिले में घुस गई थी। नोएडा के सेक्टर-77 में निजी प्रोग्राम में आरिफ मोहम्मद आए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह वापस दिल्ली के लिए लौट रहे थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कार को बरामद कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हालांकि घटना के बाद राज्यपाल को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया है। लेकिन इस तरह की राज्यपाल के काफिले में किसी अज्ञात वाहन का पहुंचना कही न कही पुलिस की बड़ी चूक मानी जा रही है।
Next Story