उत्तर प्रदेश

CM योगी का बड़ा ऐलान, फ्री राशन योजना को तीन महीने बढ़ाया गया

jantaserishta.com
26 March 2022 10:53 AM IST
CM योगी का बड़ा ऐलान, फ्री राशन योजना को तीन महीने बढ़ाया गया
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की दोबारा कमान संभालते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन में आ गए हैं. शपथ ग्रहण के अगले दिन ही यानी आज वो अपनी नई कैबिनेट के साथ पहली बैठक की. इस बैठक में योगी सरकार ने बड़ा फैसला किया है. फ्री राशन की योजना तीन महीने के लिए बढ़ा दी गई है.

कैबिनेट मीटिंग में सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस फैसले का ऐलान किया. कहा जा रहा था कि पहली कैबिनेट मीटिंग में फ्री राशन को 3 महीने तक बढ़ाने का प्रस्ताव आ सकता है.


बता दें कि शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ ने इकाना स्टेडियम में दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम बड़े नेता मौजूद रहे. सीएम और डिप्टी सीएम सहित योगी कैबिनेट में 53 दिग्गज हैं. उत्तर प्रदेश की सियासत के कई मिथक तोड़ते हुए योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश की कमान संभाल ली है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story