- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बड़ा एक्शन: एसएसपी की...
बड़ा एक्शन: एसएसपी की कार्रवाई, अलग अलग थाना क्षेत्रों के 12 दारोगा लाइन हाजिर

प्रयागराज: एसएसपी अजय कुमार ने मंगलवार को क्राइम मीटिंग में जिले के विभिन्न थानों के तैनात 12 दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी की मानें तो लाइन हाजिर किए गए दरोगाओं के खिलाफ आमजन की शिकायतें थी। इन्होंने सरकारी काम में जानबूझ कर लापरवाही बरती। जनता से खराब व्यवहार की शिकायत थी। एसएसपी ने हंडिया थाने में तैनात दरोगा राजेश पाठक, मो. शमीम खान, सुनील यादव, चौकी प्रभारी कस्बा नैनी यशकरन यादव, कर्नलगंज थाने से कलीमउल्ला, थाना झूंसी से तीन दरोगा नौशाद अहमद जलाली, अनीस फातिमा, शमशाद हुसैन खां, सड़वा चौकी इंचार्ज परलोक चौधरी, मऊआइमा थाने में तैनात रामभवन वर्मा, रणजीत सिंह और खीरी थाने में तैनात कीरत कुमार को लाइन हाजिर किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





